
सौ फीसदी पुष्टि तो अभी नहीं हुई है, लेकिन हाल ही में खबरें ज़ोरों पर हैं कि टॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक गुप्त समारोह में सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर इस अफवाह ने आग पकड़ ली है और फैंस इसे लेकर बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि आखिर ये दोनों कब सात फेरे लेंगे।
3 अक्टूबर को हुई सगाई की चर्चा, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सुर्खियों में
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे पॉपुलर सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर ट्रेंडिंग खबरों में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों ने 3 अक्टूबर को गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।
हालांकि, अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। न तो विजय देवरकोंडा और न ही रश्मिका मंदाना ने अपनी तरफ से सगाई की बात को स्वीकार किया है।
सच्चाई क्या है? खबरों के अनुसार, यह सगाई समारोह बेहद निजी तरीके से किया गया — सिर्फ़ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए विजय के मीडिया टीम ने इस खबर की आंशिक पुष्टि की है। साथ ही यह भी कहा गया कि दोनों अगले वर्ष फरवरी 2026 में विवाह कर सकते हैं।
हालांकि, अभी तक न तो रश्मिका ने स्वयं इस खबर को स्वीकारा है, न ही दोनों ने सार्वजनिक रूप से कोई फोटो या पोस्ट साझा की है।
Also read: 235 करोड़ की मालकिन हैं कपिल शर्मा के शो की ये एक्ट्रेस, कार कलेक्शन
रिपोर्टों के अनुसार कब होगा विवाह?
समाचार यह दे रहे हैं कि शादी की तैयारियाँ फरवरी 2026 में हो सकती हैं अगर ऐसा हुआ, तो यह उन सपनों की कहानी जैसा होगा, जिसे फैंस वर्षों से देखना चाहते थे। फरवरी 2026 को रश्मिका और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने वेले है
इनका सफर: ऑनस्क्रीन से ऑफस्क्रीन तक: रश्मिका और विजय पहली बार Geetha Govindam (2018) में ऑनस्क्रीन मिले थे बाद में Dear Comrade (2019) में भी उन्होंने पेयरिंग दिखाई इन फिल्मों की केमिस्ट्री ने फैंस के दिल जीत लिए, और इक्का-दुक्का नजरों में ये ऑफस्क्रीन कपल बनने की उम्मीद जगाते रहे।
क्या कहना फैंस का: सोशल मीडिया और फैन क्लब्स में खुशी और उत्साह का माहौल है।
कुछ आलोचक कहते हैं कि यह खबर सिर्फ अफवाह हो सकती है, “ट्रेंडिंग कंटेंट” बनाने की रणनीति भी हो सकती है।
लेकिन उसी समूचे सार्वजनिक ध्यान ने इस खबर को और तेज़ी दी है।

